जरुरी जानकारी | अगस्त में चीन के निर्यात व आयात में गिरावट, कमजोर वैश्विक मांग से अर्थव्यवस्था पर दबाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बृहस्पतिवार को जारी सीमा शुल्क आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में निर्यात सालाना आधार पर 8.8 प्रतिशत घटकर 284.87 अरब डॉलर रहा। आयात एक साल पहले की तुलना में 7.3 प्रतिशत घटकर 216.51 अरब डॉलर रहा।

बृहस्पतिवार को जारी सीमा शुल्क आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में निर्यात सालाना आधार पर 8.8 प्रतिशत घटकर 284.87 अरब डॉलर रहा। आयात एक साल पहले की तुलना में 7.3 प्रतिशत घटकर 216.51 अरब डॉलर रहा।

चीन का व्यापार अधिशेष 68.36 अरब डॉलर रहा, जो जुलाई में यह 80.6 अरब डॉलर था।

चीन के नेताओं ने हाल के महीनों में अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए कई नीतिगत उपाय किए, क्योंकि कोविड-19 वैश्विक महामारी के बाद अर्थव्यवस्था उम्मीद से काफी पहले ही कमजोर पड़ गई है।

अधिकारियों ने अभी तक बड़े पैमाने पर प्रोत्साहन खर्च या व्यापक कर कटौती से परहेज किया है।

कैपिटल इकोनॉमिक्स के जूलियन इवांस-प्रिचर्ड ने एक रिपोर्ट में कहा, ‘‘ भविष्य की बात करते तो लगता है कि साल के अंत तक निर्यात के बेहतर होने से पहले.. इसमें गिरावट आएगी।’’

चीन के व्यापार में पिछले दो वर्षों से धीरे-धीरे गिरावट आई है, हालांकि अगस्त में निर्यात तथा आयात में गिरावट जुलाई की तुलना में कम थी। अगस्त में निर्यात सालाना आधार पर 14.5 प्रतिशत, जबकि आयात 12.4 प्रतिशत कम रहा।

सीमा शुल्क आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में निर्यात एक साल पहले की तुलना में 17.4 प्रतिशत गिरकर 45 अरब डॉलर हो गया, जबकि अमेरिकी वस्तुओं का आयात 4.9 प्रतिशत घटकर करीब 12 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।

रूस से चीन का आयात (ज्यादातर तेल और गैस) एक साल पहले से 13.3 प्रतिशत बढ़कर 11.52 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Raghav Chadha Resigns: केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्तीफा, दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का ऐलान; VIDEO