विदेश की खबरें | चीन जून में अपने नए अंतरिक्ष स्टेशन पर तीन और यात्री भेजेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के निदेशक हाओ चुन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शेनझोउ 14 के चालक दल के सदस्य स्टेशन में दो मॉड्यूल जोड़ने के लिए तियांगोंग में छह महीने बिताएंगे।

चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के निदेशक हाओ चुन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शेनझोउ 14 के चालक दल के सदस्य स्टेशन में दो मॉड्यूल जोड़ने के लिए तियांगोंग में छह महीने बिताएंगे।

चीन ने अपने महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत 2003 में कक्षा में अपना पहला अंतरिक्ष यात्री भेजा था और 2013 में इसने चंद्रमा पर तथा पिछले साल मंगल ग्रह पर रोबोट रोवर्स उतारे थे। अधिकारियों ने चांद पर मानवयुक्त मिशन पर भी मंथन किया है।

तियांगोंग या हेवनली पैलेस का मुख्य मॉड्यूल अप्रैल 2021 में प्रक्षेपित किया गया था। इस साल इसका निर्माण पूरा करने की योजना है।

हाओ ने कहा कि वेंटियन मॉड्यूल जुलाई में और मेंगटियन मॉड्यूल अक्टूबर में भेजा जाएगा।

शनिवार को शेनझोउ 13 का चालक दल इनर मंगोलिया के उत्तरी क्षेत्र में गोबी रेगिस्तान में उतरा।

पूर्ववर्ती सोवियत संघ और अमेरिका के बाद चीन अपने दम पर अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने वाला तीसरा देश है। 2011 और 2016 में भेजे गए मिशन के बाद तियांगोंग चीन का तीसरा अंतरिक्ष स्टेशन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड