विदेश की खबरें | चीन तीन अंतरिक्ष यात्रियों को तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चाइना मैन्ड स्पेस एजेंसी (सीएमएसए) के उप निदेशक लिन जिकियांग ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि तीन अंतरिक्ष यात्रियों ये गुआंगफू (43), ली कांग (34) और ली गुआंगसु (36) इस मिशन का हिस्सा हैं और ये पहली बार अंतरिक्ष में जायेंगे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

चाइना मैन्ड स्पेस एजेंसी (सीएमएसए) के उप निदेशक लिन जिकियांग ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि तीन अंतरिक्ष यात्रियों ये गुआंगफू (43), ली कांग (34) और ली गुआंगसु (36) इस मिशन का हिस्सा हैं और ये पहली बार अंतरिक्ष में जायेंगे।

तीन सदस्यीय चालक दल को लेकर अंतरिक्ष यान देश के उत्तर-पश्चिम में गोबी रेगिस्तान के किनारे पर स्थित जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से रात 8:59 बजे उड़ान भरेगा।

दल अंतरिक्ष स्टेशन पर लगभग छह महीने तक रहेगा।

लिन जिकियांग ने बताया कि वे वैज्ञानिक परीक्षण करेंगे, अंतरिक्ष स्टेशन पर अंतरिक्ष मलबे के संरक्षण के लिए उपकरण स्थापित करेंगे और अन्य प्रयोग करेंगे।

उन्होंने कहा कि चीन अंततः विदेशी अंतरिक्ष यात्रियों और अंतरिक्ष पर्यटकों को अपने अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंच प्रदान करने की दिशा में काम कर रहा है।

चीन ने 2003 में अपना पहला मानव अंतरिक्ष मिशन शुरू किया था। चीन पूर्व सोवियत संघ और अमेरिका के बाद अपने संसाधनों का इस्तेमाल करके किसी व्यक्ति को अंतरिक्ष में भेजने वाला तीसरा देश बन गया था।

चार देश, अमेरिका, रूस, चीन और भारत चांद पर अंतरिक्ष यान उतार चुके हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड