विदेश की खबरें | चीन चंद्र अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण करेगा, नयी योजना के तहत रहने योग्य ग्रहों का पता लगाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन ने मंगलवार को अगले कुछ दशकों में अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम का विस्तार करने के लिए मानवयुक्त चंद्र मिशन शुरू करने, चंद्र अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण करने और रहने योग्य ग्रहों तथा पृथ्वी के अतिरिक्त अन्य जगहों पर जीवन का पता लगाने की योजना की घोषणा की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, 15 अक्टूबर चीन ने मंगलवार को अगले कुछ दशकों में अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम का विस्तार करने के लिए मानवयुक्त चंद्र मिशन शुरू करने, चंद्र अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण करने और रहने योग्य ग्रहों तथा पृथ्वी के अतिरिक्त अन्य जगहों पर जीवन का पता लगाने की योजना की घोषणा की।

देश के शीर्ष अंतरिक्ष निकायों ने अंतरिक्ष विज्ञान के लिए दीर्घकालिक विकास कार्यक्रम का अनावरण किया, जो 2024 से 2050 तक देश के अंतरिक्ष विज्ञान मिशन और अंतरिक्ष अनुसंधान की योजना का मार्गदर्शन करेगा।

चाइना एकेडमी ऑफ साइंसेज (सीएएस), चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन और चाइना मैन्ड स्पेस एजेंसी द्वारा यहां मीडिया को जारी कार्यक्रम में चीन के अंतरिक्ष विज्ञान लक्ष्यों को रेखांकित किया गया। इसमें पांच प्रमुख वैज्ञानिक विषयों के तहत 17 प्राथमिकता वाले क्षेत्र और तीन चरण वाला प्रारूप शामिल हैं।

सीएएस के उपाध्यक्ष डिंग चिबियाओ ने यहां मीडिया को बताया कि चीन द्वारा शुरू किए गए अंतरराष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन का निर्माण 2028 से 2035 तक दूसरे चरण के दौरान किया जाएगा।

यह कार्यक्रम 2050 तक चीन में अंतरिक्ष विज्ञान के विकास के लिए एक रोडमैप की रूपरेखा भी प्रस्तुत करता है।

पहले चरण में, चीन 2027 तक अंतरिक्ष स्टेशन संचालन, मानवयुक्त चंद्र अन्वेषण परियोजना को लागू करने, अपने चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम के चौथे चरण और ग्रह अन्वेषण परियोजना पर ध्यान केंद्रित करेगा।

उन्होंने कहा कि नयी योजना के तहत वैज्ञानिक सौर मंडल और सौर मंडल के बाहर स्थित ग्रहों पर रहने की क्षमता का भी पता लगाएंगे और धरती के अतिरिक्त अन्य जगह जीवन होने की खोज करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड