देश की खबरें | चीन ने महामारी की वजह से विदेशी नागरिकों का भारत से प्रवेश निलंबित किया: चीनी दूतावास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चीनी दूतावास ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि चीन ने कोविड-19 महामारी की वजह से वैध वीजा या स्थायी निवास परमिट रखने वाले विदेशी नागरिकों का देश में भारत से प्रवेश अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच नवंबर चीनी दूतावास ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि चीन ने कोविड-19 महामारी की वजह से वैध वीजा या स्थायी निवास परमिट रखने वाले विदेशी नागरिकों का देश में भारत से प्रवेश अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

दूतावास ने एक नोट में कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी की वजह से, घोषणा की जाती है कि चीन ने वैध वीजा या स्थायी निवास परमिट रखने वाले विदेशी नागरिकों का देश में भारत से प्रवेश अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।’’

यह भी पढ़े | Chhattisgarh: रंग लाई CM भूपेश बघेल की मेहनत, राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मजबूत हुई राज्य की अर्थव्यवस्था.

इसने कहा, ‘‘भारत स्थित दूतावास/वाणिज्य दूतावास उपरोक्त श्रेणियों के वीजा या निवास परमिट धारकों के स्वास्थ्य घोषणा फॉर्म पर मुहर नहीं लगाएगा।’’

दूतावास की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए नोट में स्पष्ट किया गया है कि जिन विदेशियों के पास ‘‘राजनयिक, सेवा और सी श्रेणी का वीजा है, वे प्रभावित नहीं होंगे।’’

यह भी पढ़े | Nepal: नेपाल की राष्‍ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने जनरल एमएम नरवणे को ‘नेपाली सेना के जनरल’ की रैंक से किया सम्‍मानित.

इसने कहा, ‘‘आपात या मानवीय आवश्यकता के उद्देश्य से चीन का दौरा करने की इच्छा रखने वाले विदेशी भारत में चीनी दूतावास/वाणिज्य दूतावासों में वीजा आवेदन दायर कर सकते हैं। तीन नवंबर के बाद जारी किए गए वीजा के साथ प्रवेश प्रभावित नहीं होगा।’’

दूतावास ने कहा कि ‘‘निलंबन’’ अस्थायी कदम है जो मौजूदा महामारी से निपटने के लिए चीन ने अपनाया है।

इसने कहा, ‘‘चीन मौजूदा महामारी की स्थिति के अनुरूप उचित समय पर आगे की घोषणा करेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\