विदेश की खबरें | चीन ने पोत से नौ उपग्रह कक्षा में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन ने पीले सागर पर एक पोत से ठोस-प्रणोदक वाहक रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष की कक्षा में नौ उपग्रह सफलतापूर्वक भेजे। यह समुद्र आधारित दूसरा प्रक्षेपण मिशन है।
बीजिंग, 15 सितंबर चीन ने पीले सागर पर एक पोत से ठोस-प्रणोदक वाहक रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष की कक्षा में नौ उपग्रह सफलतापूर्वक भेजे। यह समुद्र आधारित दूसरा प्रक्षेपण मिशन है।
चाइना डेली ने खबर दी है कि लॉंग मार्च -11 परिवार के 10वें सदस्य लॉंग मार्च 11एचवाई2 को सुबह नौ बजकर 22 मिनट पर देबो 3 से प्रक्षेपित किया गया। देबो 3 पोत का स्वाचालित ऊपरी हिस्सा है जिसमें मिशन के लिए बदलाव किया गया था।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान: पाक PM इमरान खान दुष्कर्मियों के खिलाफ चाहते हैं सख्त सजा.
नौ उपग्रह जिलिन-1 गाओफे 03-1 समूह से संबंधित है।
खबर में कहा गया है कि करीब 13 मिनट बाद, 535 किलोमीटर का सफर तय करने के पश्चात इसने नौ जिनिल 1 उच्च-रिज़ॉल्यूशन पृथ्वी-अवलोकन उपग्रह को सूर्य स्थैतिक कक्षा में स्थापित कर दिया। तीन उपग्रह वीडियो लेंगे तथा छह फोटो लेंगे।
हर उपग्रह जिलिन प्रांत के चांगचुन के चांगगुआन सेटेलाइट टेक्नॉलोजी ने विकसित किया और प्रत्येक का वजन करीब 42 किलोग्राम है।
खबर में कहा गया है कि ये कृषि, वन, भूमि संसाधन और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में उपयोगकर्ताओं को रिमोट-सेंसिंग सेवा मुहैया कराएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2020 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

