विदेश की खबरें | चीन ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की बुधवार को कड़ी निंदा की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, 23 अप्रैल चीन ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की बुधवार को कड़ी निंदा की।

इस हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने यहां मीडिया को भारत में हुए इस हमले के संबंध में पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा, ‘‘चीन ने इन खबरों पर गौर किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं और आतंकवाद के सभी रूपों का चीन पूरी दृढ़ता से विरोध करता है। हम मारे गए लोगों के लिए शोक व्यक्त करते हैं और शोक संतप्त परिवारों एवं घायलों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’’

इसके अलावा, भारत में चीन के राजदूत जू फेइहोंग ने भी हमले की निंदा की।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पहलगाम में हुए हमले से स्तब्ध हूं और इसकी निंदा करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना और घायलों तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति सच्ची सहानुभूति। सभी प्रकार के आतंकवाद का विरोध करते हैं।’’

कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटन स्थल पर मंगलवार को आतंकवादियों के हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए। मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे। यह 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now