एजेंसी न्यूज

चीन ने भारत भेजी तीन लाख त्वरित एंटीबॉडी जांच किट

भारतीय राजदूत ने शनिवार को यह जानकारी दी।

चीन ने भारत भेजी तीन लाख त्वरित एंटीबॉडी जांच किट

बीजिंग, 18 अप्रैल कोविड-19 की जांच के लिए चीन ने तीन लाख अतिरिक्त त्वरित एंटीबॉडी जांच किट भारत भेजे हैं।

भारतीय राजदूत ने शनिवार को यह जानकारी दी।

चीन में भारतीय राजदूत विक्रम मिसरी ने बताया कि चीनी शहर गुआंग्झू से विमान के जरिये लगभग तीन लाख त्वरित एंटीबाडी जांच किट राजस्थान और तमिलनाडु भेजी गई हैं।

मिसरी ने ट्वीट किया, “लगभग तीन लाख त्वरित एंटीबाडी जांच किट एअर इंडिया द्वारा गुआंग्झू से भेजी गई हैं। इनकी आपूर्ति राजस्थान और तमिलनाडु में की जाएगी। गुआंग्झू स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने बढ़िया काम किया।”

इससे पहले साढ़े छह लाख त्वरित एंटीबाडी जांच और आरएनए किट भेजी गयी थी।

देश में कोरोना वायरस की जांच के लिए उपकरणों की कमी न हो इसलिए भारत चीन से चिकित्सीय सामग्री खरीद रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2020 10:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).