जरुरी जानकारी | चीन ने कहा, हुवावेई पर पाबंदियां लगाकर अमेरिका वैश्विक व्यापार को नुकसान पहुंचा रहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चीन ने मंगलवार को यह भी कहा कि वह चीनी कंपनियों के संरक्षण के लिये जरूरी कदम उठाएगा। हालांकि उसने कोई जवाबी कार्रवाई का संकेत नहीं दिया।
चीन ने मंगलवार को यह भी कहा कि वह चीनी कंपनियों के संरक्षण के लिये जरूरी कदम उठाएगा। हालांकि उसने कोई जवाबी कार्रवाई का संकेत नहीं दिया।
अमेरिका ने सोमवार को नये नियम जारी कर हुवावेई पर सख्ती बढ़ा दी। इसके तहत वाणिज्य विभाग उन आपूर्तिकर्ताओं के लिये अमेरिकी प्रौद्योगिकी के उपयोग पर प्रतिबंध लगाएगा जो उसका उपयोग कर हुवावेई के लिये प्रोसेसर चिप और अन्य उपकरण बनाते हैं।
यह भी पढ़े | TMC MLA Samaresh Das dies: पश्चिम बंगाल में TMC विधायक समरेश दास की कोरोना संक्रमण से मौत.
हुवावेई चीन की पहली वैश्विक प्रौद्योगिकी प्रतिस्पर्धी कंपनी है। वह फोन कंपनियों के लिये उपकरणों की सबसे बड़ी आपूर्तिकर्ता और एक प्रमुख स्मार्टफोन बांड है।
चीनी विदेश मंत्रालय ने ट्रंप प्रशासन से चीनी कंपनियों को परेशान करने और उसे दबाने का काम बंद करने को कहा। हुवावेई टेक्नोलॉजीज लि. अमेरिका और चीन के बीच प्रैद्योगिकी और सुरक्षा को लेकर विवाद का प्रमुख विषय बन गया है।
यह भी पढ़े | CONFIRMED: करीना कपूर और सैफ अली खान दोबारा बनने जा रहे हैं पैरेंट्स, साथ मिलकर फैंस को बताया गुड न्यूज.
अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि हुवावेई से देश की सुरक्षा को खतरा है। अमेरिका, यूरोपीय तथा अन्य मित्र देशों से भी चीनी कंपनी की प्राद्योगिकी से बचने के लिये कह रहा है।
हुवावेई ने नये नियम को लेकर कुछ भी कहने से मना किया लेकिन उसने चीन सरकार की तरफ से जासूसी करने की बात फिर से खारिज की है।
चीनी अधिकारियों का कहना है कि अमेरिका, राष्ट्रीय सुरक्षा की आड़ में अमेरिकी प्रौद्योगिकी उद्योग के लिये प्रतिस्पर्धी कंपनी को रोकने का प्रयास कर रहा है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)