विदेश की खबरें | चीन ने अमेरिका के साथ परमाणु हथियार नियंत्रण वार्ता में शामिल होने की संभावना को खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका प्रस्तावित वार्ताओं के प्रति ‘‘न तो गंभीर है और न ही ईमानदार’’ है, और इसके बजाय उसे परमाणु हथियारों की संख्या को सीमित करने वाली मौजूदा ‘‘न्यू स्टार्ट’’ संधि के विस्तार के लिए रूस की अपील का जवाब देना चाहिए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका प्रस्तावित वार्ताओं के प्रति ‘‘न तो गंभीर है और न ही ईमानदार’’ है, और इसके बजाय उसे परमाणु हथियारों की संख्या को सीमित करने वाली मौजूदा ‘‘न्यू स्टार्ट’’ संधि के विस्तार के लिए रूस की अपील का जवाब देना चाहिए।

झाओ ने एक दैनिक समाचार सम्मेलन में कहा, ‘‘तथाकथित त्रिपक्षीय हथियार नियंत्रण वार्ताओं को लेकर चीन की आपत्ति बहुत स्पष्ट है और अमेरिका इसे अच्छी तरह से जानता है। इसके बावजूद, अमेरिका इस मुद्दे पर लगातार जोर दे रहा है और यहां तक ​​कि चीन की स्थिति को भी विकृत रूप से पेश कर रहा है।’’

यह भी पढ़े | WHO ने कोविड-19 के वायु संक्रमण की पुष्टि करते हुए जारी की ये नई गाइडलाइन्स, कहा- अभी और शोध की जरूरत है.

गौरतलब है कि अमेरिका और रूस के बाद दुनिया में सबसे अधिक परमाणु हथियार चीन के पास है।

चीन ने कहा है कि वह अमेरिका और रूस के साथ परमाणु हथियारों की संख्या को कम करने संबंधी वार्ता में शामिल नहीं होगा।

यह भी पढ़े | प्रधानमंत्री के. पी शर्मा ओली के भविष्य पर फैसला, नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी की बैठक एक हफ्ते के लिए स्थगित.

अमेरिका ने न्यू स्टार्ट संधि के विस्तार या बदलने को लेकर दो सप्ताह पहले वियना में रूस के साथ हुई वार्ता में चीन की अनुपस्थिति का मुद्दा उठाया था।

उल्लेखनीय है कि यह संधि दुनिया की प्रमुख परमाणु शक्तियां अमेरिका और रूस के बीच हुई है। चीन की बढ़ती सैन्य शक्ति को देखते हुये ट्रम्प प्रशासन चीन को भी हथियार नियंत्रण संबंधी इस संधि का हिस्सा बनान चाहता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\