चीन ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए नेपाल को चिकित्सीय उपकरण मुहैया कराए
नेपाल में कोविड-19 के करीब 219 मामले सामने आए हैं।
काठमांडू, 13 मई चीन ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए नेपाल की सेना को चिकित्सीय उपकरण मुहैया कराए हैं।
नेपाल में कोविड-19 के करीब 219 मामले सामने आए हैं।
पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) वायु सेना के एक विमान में बीजिंग से चिकित्सा आपूर्ति यहां पहुंची।
नेपाल सेना मुख्यालय में एक समारोह के दौरान देश में चीन की राजदूत हो यानकी ने सेना प्रमुख पूर्ण चंद्र थापा को चिकित्सीय सामग्री सौंपी।
नेपाल सेना मुख्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चीन ने निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई), एन-95 मास्क और अन्य चिकित्सा उपकरण दिए हैं।
नेपाल में बुधवार को अचानक से कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जब एक दिन में 85 मामले सामने आए। इनमें 26 भारत-नेपाल क्षेत्र में सामने आए हैं।
नेपाल में अभी कोरोना वायरस से निपटने के लिए लॉकडाउन जारी है और वह उन देशों की सूची में भी शामिल है, जहां कोविड-19 के सबसे कम मामले सामने आए हैं।
नेपाल में इस घातक महामारी से अभी तक एक भी व्यक्ति की जान नहीं गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 10:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

