विदेश की खबरें | चीन ने विश्व को कोविड रोधी टीके की दो अरब खुराक देने का वादा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सरकारी मीडिया ने बुधवार को बताया कि चिनफिंग ने यह घोषणा कोविड-19 टीका सहयोग पर अंतरराष्ट्रीय फोरम में की जिसका आयोजन चीन ने डिजिटल माध्यम से किया।

सरकारी मीडिया ने बुधवार को बताया कि चिनफिंग ने यह घोषणा कोविड-19 टीका सहयोग पर अंतरराष्ट्रीय फोरम में की जिसका आयोजन चीन ने डिजिटल माध्यम से किया।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक इन आंकड़ों में संभवत: वे 77 करोड़ खुराकें भी शामिल होंगी जिन्हें चीन पहले ही पिछले साल सितंबर से दान या निर्यात कर चुका है। चीन के अधिकतर टीकों का द्विपक्षीय सौदों के तहत निर्यात किया गया है। यह स्पष्ट नहीं है कि इस आंकड़े में कोवैक्स सुविधा के साथ हुए समझौते भी शामिल हैं, जहां दो चीनी वैक्सीन निर्माता 55 करोड़ खुराक तक प्रदान करेंगे।

आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि चिनफिंग ने इसके साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन समर्थित कोवैक्स पहल के लिए 10 करोड़ डॉलर का दान देने की भी पेशकश की। कोवैक्स का लक्ष्य कम और मध्यम आय वाले देशों को टीका वितरित करना है।

करोड़ों चीनी टीके दुनिया भर के कई देशों में लोगों को लगाए जा चुके हैं क्योंकि कई देश कोई भी टीका पाने के लिए तैयार थे। इनमें से अधिकतर का उत्पादन सिनोफार्म और सिनोवैक ने किया है।

टीकों को लेकर सवाल एवं चिंताएं भी खड़ी हुई हैं, खासकर बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप के प्रसार और कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ने के बाद।

चीन पर टीकों का इस्तेमाल कूटनीतिक सौदों में लाभ लेने के लिए करने का आरोप लगता रहा है।

जापान ने भी क्षेत्र में अपना दान बढ़ाया है और कोवैक्स तथा अन्य माध्यमों से तीन करोड़ खुराकें देने का वादा किया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी