विदेश की खबरें | चीन की 2022 में 50 से अधिक अंतरिक्ष प्रक्षेपण की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन अपने अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण को पूरा करने के लिए 50 से अधिक अंतरिक्ष प्रक्षेपण और छह मानवयुक्त उड़ान भेजने की योजना बना रहा है। उसने इस साल अपने बढ़ते अंतरिक्ष उद्योग के लिए बृहस्पतिवार को एक महत्वाकांक्षी योजना का खाका पेश किया।

बीजिंग, 10 फरवरी चीन अपने अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण को पूरा करने के लिए 50 से अधिक अंतरिक्ष प्रक्षेपण और छह मानवयुक्त उड़ान भेजने की योजना बना रहा है। उसने इस साल अपने बढ़ते अंतरिक्ष उद्योग के लिए बृहस्पतिवार को एक महत्वाकांक्षी योजना का खाका पेश किया।

चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन (सीएएससी) ने कहा कि चीन 2022 में 50 से अधिक अंतरिक्ष प्रक्षेपण करेगा, जिससे 140 से अधिक अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे।

सीएएससी में अंतरिक्ष विभाग के उप प्रमुख मा ताओ को उद्धृत करते हुए आधिकारिक मीडिया ने यहां कहा, “वर्ष 2022 अंतरिक्ष में चीन की परियोजनाओं को इस क्षेत्र में शीर्ष पर देखेगा।”

इस साल के लिए नियोजित कई कार्यों में से, मा ने कहा कि छह प्रक्षेपण एक अंतरिक्ष स्टेशन बनाने के लिए चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष परियोजना को समर्पित होंगे। इस अंतरिक्ष स्टेशन के इस साल पूरा होने की उम्मीद है।

सरकारी सीजीटीएन की खबर के मुताबिक, सीएएससी में अंतरिक्ष स्टेशन प्रणाली के उप मुख्य डिजाइनर बाई लिनहौ ने कहा, “हम अंतरिक्ष स्टेशन के लिए टी-आकार के डिजाइन को पूरा करने के लिए मानवयुक्त स्थिति के तहत कोर मॉड्यूल के साथ दो छोटे मॉड्यूल के मिलन और डॉकिंग को पूरा करेंगे।”

सीएएससी ने पिछले महीने कहा था कि चीन इस साल अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण पूरा कर लेगा।

इसके तैयार होने के बाद चीन अकेला ऐसा देश होगा जिसके पास खुद का अंतरिक्ष स्टेशन होगा। रूस का अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस), जो वर्तमान में चालू है, कई देशों की एक सहयोगी परियोजना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड