विदेश की खबरें | कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक से पहले चीन ने अपने कोविड रोधी प्रयास तेज किए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक से पहले अपने कोविड-19 नियंत्रण उपायों को तेज कर दिया है और दो अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं रद्द कर दी हैं। इसके साथ ही उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की संख्या बढ़ाई जा रही है तथा बीजिंग ने अपने दो करोड़ दस लाख निवासियों के लिए तीन दिन की कोविड जांच का आदेश दिया है।
बीजिंग, छह मई चीन ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक से पहले अपने कोविड-19 नियंत्रण उपायों को तेज कर दिया है और दो अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं रद्द कर दी हैं। इसके साथ ही उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की संख्या बढ़ाई जा रही है तथा बीजिंग ने अपने दो करोड़ दस लाख निवासियों के लिए तीन दिन की कोविड जांच का आदेश दिया है।
कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक में राष्ट्रपति शी चिनपिंग को दुर्लभ रूप से तीसरा कार्यकाल मिलने की उम्मीद है।
एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) ने सितंबर में हांग्जो में होने वाले 2022 एशियाई खेलों को शुक्रवार को स्थगित कर दिया। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय खेल महासंघ (एफआईएसयू) ने विश्व-विश्वविद्यालय खेलों को रद्द कर दिया है जो जून के अंत में चेंगदू में शुरू होने वाले थे।
एशियाई खेलों को हाल ही में इस आधिकारिक घोषणा के बावजूद स्थगित कर दिया गया कि हांग्जो एशियाई खेलों और एशियाई पैरा खेलों के लिए सभी 56 आयोजन स्थल तैयार हैं।
खेलों को स्थगित करना आश्चर्यजनक है क्योंकि चीन ने इस साल फरवरी में शीतकालीन ओलंपिक खेलों और शीतकालीन पैरालिंपिक दोनों का उस समय सफलतापूर्वक आयोजन किया था जब देश और दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले काफी संख्या में थे।
खेलों का स्थगन ऐसे समय हुआ है जब चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की पांच साल में एक बार होने वाली बड़ी बैठक से पहले कोविड-19 ने देश में चिंता पैदा कर रखी है। सीपीसी की यह बैठक इस साल के अंत तक होनी है जिसके कार्यक्रम की अभी घोषणा नहीं की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2022 09:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

