विदेश की खबरें | चीन, भारत को संयुक्त रूप से सीमाओं पर शांति को बनाये रखना चाहिए: अधिकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यहां कहा कि चीन और भारत को संयुक्त रूप से सीमाओं पर शांति और सुरक्षा को बनाये रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों देशों द्वारा द्विपक्षीय संबंधों को बनाए रखना बीजिंग की भविष्य की कूटनीतिक प्राथमिकताओं में से एक है।
बीजिंग, 10 अगस्त चीन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यहां कहा कि चीन और भारत को संयुक्त रूप से सीमाओं पर शांति और सुरक्षा को बनाये रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों देशों द्वारा द्विपक्षीय संबंधों को बनाए रखना बीजिंग की भविष्य की कूटनीतिक प्राथमिकताओं में से एक है।
भविष्य में चीन की कूटनीतिक प्राथमिकताओं के बारे में पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने अमेरिका, रूस, यूरोपीय संघ, जापान और भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने संबंधी बीजिंग की योजनाओं को रेखांकित किया।
यह भी पढ़े | Pakistan में भारी बारिश से 64 लोगों की मौत.
चीनी सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ द्वारा पूछे गये एक सवाल के जवाब में लिजियान ने विदेश मंत्रालय की नियमित ब्रीफिंग में कहा, ‘‘हम पड़ोसी देशों के साथ संबंध सुधारना जारी रखेंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘चीन-भारत संबंधों के लिए दोनों पक्षों को संयुक्त रूप से सीमा क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा की रक्षा करनी चाहिए।’’
यह भी पढ़े | Firing In Washington: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में फायरिंग, 1 शख्स की मौत, 9 घायल.
पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच सीमा पर गतिरोध की पृष्ठभूमि में लिजियान की यह टिप्पणी आई है।
उन्होंने कहा कि चीन रणनीतिक आपसी विश्वास को मजबूत करने और अपने पड़ोसियों तथा अन्य विकासशील देशों के साथ साझा हितों का विस्तार करना जारी रखेगा।
प्रवक्ता ने बताया कि चीन दवा और वैक्सीन शोध में भी सहयोग करेगा, अपनी क्षमता के अनुसार देशों को सहायता प्रदान करेगा और वैश्विक जन स्वास्थ्य संरचना में सुधार करेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2020 11:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

