China: महज 2 ओमिक्रॉन के मामले मिलने पर पूरे शहर में लगा दिया लॉकडाउन, जीरो कोविड नीति बनी चीनियों की मुसीबत
चीन (China) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के ओमीक्रोन स्वरूप (Omicron Variant) से संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दक्षिणी शहर बैस में परिवहन स्थगित कर दिया है और लोगों को घर पर ही रहने का आदेश दिया है.
बीजिंग: चीन (China) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के ओमीक्रोन स्वरूप (Omicron Variant) से संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दक्षिणी शहर बैस में परिवहन स्थगित कर दिया है और लोगों को घर पर ही रहने का आदेश दिया है. साथ ही, कक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं, गैर जरूरी कारोबार को बंद कर दिया गया है और लोगों की बड़े पैमाने पर कोविड-19 जांच करने का आदेश दिया गया है. रेस्तरां को भी केवल भोजन खरीद कर ले जाने वाले ग्राहकों के लिए खोलने को कहा गया है और परिवहन को स्थगित करने के साथ-साथ ट्रैफिक सिग्नल को स्थायी रूप से लाल कर दिया गया है, ताकि वाहन चालकों को ताकीद रहे कि उन्हें घर पर ही रहना है.
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को शहर में कोविड-19 के 135 मामले सामने आए, जिनमें से कम से कम दो मामले ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण के हैं. US Aircraft Crash Video: दक्षिण चीन सागर में ऐसे क्रैश हुआ था अमेरिका का घातक लड़ाकू विमान, देखें हादसे का Live वीडियो
उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के अंतर्गत आने वाला बैस नवीनतम शहर है. महामारी को कतई बर्दाश्त नहीं करने की चीन की नीति के तहत कम संख्या में भी मामले आने पर सख्त कदम उठाए जाते हैं.
चीन की चिंता बीजिंग में चल रहे शीतकालीन ओलंपिक खेल के दौरान महामारी को रोकने की है. हालांकि, मंगलवार को बीजिंग में कोविड का कोई मामला सामने नहीं आया.
ओलंपिक खेलों के आयोजकों ने मंगलवार को बताया कि 30 से अधिक खिलाड़ी संक्रमित पाए जाने के बाद पृथकवास केंद्रों में हैं. संक्रमित होने पर औसतन सात दिनों तक पृथकवास में रहना होता है.
गौरतलब है कि बैस शहर की कुल आबादी करीब 14 लाख है जबकि आसपास के इलाकों में करीब अन्य 30 लाख आबादी निवास करती है. यह शहर वियतनाम की सीमा के करीब है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2022 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

