विदेश की खबरें | यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के रूस के प्रयासों से चीन खुश : शी ने पुतिन से कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से सोमवार को फोन पर बात की और कहा कि वह यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के मॉस्को के प्रयासों से खुश हैं।
बीजिंग, 24 फरवरी चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से सोमवार को फोन पर बात की और कहा कि वह यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के मॉस्को के प्रयासों से खुश हैं।
सरकारी प्रसारक ‘सीसीटीवी’ की खबर के मुताबिक, पुतिन ने शी को अमेरिका के साथ हाल-फिलहाल में हुई बातचीत के बारे में जानकारी दी।
खबर के अनुसार, शी ने कहा कि “चीन इस बात से खुश है कि रूस और संबंधित पक्षों ने संकट का समाधान निकालने के लिए सकारात्मक प्रयास किए हैं।”
क्रेमलिन (रूस के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) की ओर से जारी बयान के मुताबिक, चीनी पक्ष ने रूस और अमेरिका के बीच बातचीत के प्रति “समर्थन जताया और कहा कि वह संघर्ष को शांतिपूर्ण ढंग से हल करने में मदद देने के लिए तैयार है।
शी और पुतिन के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब सोमवार को यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के तीन साल पूरे होने के मौके पर यूरोप और कनाडा के कई नेता कीव के प्रति समर्थन दर्शाने के लिए यूक्रेन की राजधानी पहुंचे।
क्रेमलिन के अनुसार, शी ने दोहाराया कि चीन यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने से जुड़े विभिन्न प्रयासों को समर्थन देना जारी रखेगा, जिनमें पिछले साल सितंबर में कई अन्य देशों के साथ स्थापित ‘शांति के मित्र’ समूह भी शामिल है। चीन और ब्राजील ने पिछले साल एक संयुक्त शांति योजना जारी की थी, जिसमें यूक्रेन और रूस के साथ शांति सम्मेलन के आयोजन के अलावा युद्धक्षेत्र का विस्तार न किए जाने का आह्वान किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2025 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

