विदेश की खबरें | चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव निर्बाध तरीके से संपन्न होने की उम्मीद जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन ने अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव सुचारू तरीके से और सफलतापूर्वक संपन्न होने की उम्मीद जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि दोनों देशों के बीच ''कुछ मतभेदों'' के बावजूद सहयोग की एक भावना है।

बीजिंग, नवंबर चीन ने अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव सुचारू तरीके से और सफलतापूर्वक संपन्न होने की उम्मीद जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि दोनों देशों के बीच ''कुछ मतभेदों'' के बावजूद सहयोग की एक भावना है।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का बृहस्पतिवार शाम तक भी कोई नतीजा नहीं निकल पाया है और रिपबल्किन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप तथा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है।

यह भी पढ़े | Lockdown Again in England: इंग्लैंड में गुरुवार से 4 हफ्ते का नया लॉकडाउन शुरू.

चीन के उप विदेश मंत्री ली युनचेंग से पत्रकार वार्ता के दौरान जब अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''मुझ समेत अनेक लोग टकटकी लगाए हुए हैं। अभी भी मतगणना चल रही है और नतीजे सामने नहीं आए हैं। हम चुनाव सुचारू तरीके से और सफलतापूर्वक संपन्न होने की उम्मीद करते हैं।''

भारत में चीन के पूर्व राजदूत रहे ली ने कहा कि ''कुछ मतभेदों'' के बावजूद दोनों देशों की बीच सहयोग की भावना है।

यह भी पढ़े | US Presidential Election Results 2020: पांच महिलाओं सहित एक दर्जन से अधिक भारतवंशियों ने राज्यों में दर्ज की जीत.

उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाला अमेरिकी प्रशासन बीजिंग के साथ संबंधों को आगे ले जाएगा।

ली ने कहा, ''चीन और अमेरिका के संबंधों की जहां तक बात है तो चीन का रुख एकदम स्पष्ट और अटल है। चीन और अमेरिका के बीच कुछ मतभेद हैं, लेकिन साथ ही बेहद जरूरी आपसी हित भी जुड़े हुए हैं। दोनों देशों के बीच सहयोग की भावना है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\