विदेश की खबरें | चीन ने भारत से आयातित मछली के पैकेटों पर कोरोना वायरस होने का किया दावा

बीजिंग, 18 नवम्बर चीन के अधिकारियों ने दावा किया है कि भारत सहित विभिन्न देशों से आयातित प्रशीतित उत्पादों के पैकेट पर कोरोना वायरस मिले हैं। कई देशों ने चीन के इस दावे की आलोचना करते हुए कहा है कि जांच और पाबंदियां वैज्ञानिक तथ्य पर आधारित नहीं हैं और इससे व्यापार बाधित होगा।

चीन के सरकारी ‘ग्लोबल टाइम्स’ अखबार में बुधवार को कहा गया कि भारत, रूस और अर्जेंटीना से आयातित प्रशीतित उत्पादों के पैकेटों की चीन में की गई जांच में कोरोना वायरस मिले हैं।

यह भी पढ़े | Pfizer COVID-19 Vaccine: दवा कंपनी फाइजर और BionTech के साथ संयुक्त बयान में दावा, कोरोना की 95 फीसदी दवा लोगों पर असरदार.

इसमें कहा गया है कि भारत से आयातित प्रशीतित बटरफिश के पैकेट, रूस के सैल्मन पैकेट और अर्जेंटीना से आए प्रशीतित मांस के पैकेट के नमूनों की जांच में कोरोना वायरस मिला। चीनी अधिकारियों ने कहा कि 20 देशों के पैकेटों में कोरोना वायरस के अंश पाए गए।

यह दूसरी बार है जब चीनी अधिकारियों ने भारत से आयी मछली के पैकेटों पर कोरोना वायरस होने का दावा किया है।

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Update: कोरोना वायरस संक्रमण के लिए चीन का CoronaVac टीका सुरक्षित प्रतीत हो रहा- स्टडी.

इससे पहले 13 नवंबर को चीन के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ कस्टम्स ने फ्रोजन कटलफिश की बाहरी पैकेजिंग पर कोरोना वायरस पाए जाने के बाद शुक्रवार से एक सप्ताह के लिए समुद्री खाद्य उत्पादों के आयात को रोक दिया था।

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैकिंडा अर्डर्न ने 16 नवंबर को चीनी अधिकारियों के इस दावे पर सवाल उठाया था कि उनके देश के मांस उत्पादों में कोरोना वायरस पाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)