विदेश की खबरें | भारत में अपने उत्पादों के बहिष्कार के आह्वान पर चीन ने कहा ‘‘संबंधों को महत्व देते हैं’’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन ने गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों पर किए गए क्रूर हमले के बाद भारत में चीनी उत्पादों और निवेश के बहिष्कार के आह्वान पर सधी हुई प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि वह नई दिल्ली के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है और दोनों देश स्थिति को सामान्य बनाने के लिए बातचीत कर रहे हैं।

बीजिंग, 19 जून चीन ने गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों पर किए गए क्रूर हमले के बाद भारत में चीनी उत्पादों और निवेश के बहिष्कार के आह्वान पर सधी हुई प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि वह नई दिल्ली के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है और दोनों देश स्थिति को सामान्य बनाने के लिए बातचीत कर रहे हैं।

बहिष्कार के आह्वान और बढ़ती भारत-विरोधी भावना के कारण चीन में विशेष रूप से इसकी दूरसंचार कंपनियों जैसे कि हुआवेई, शियोमी और ओप्पो आदि में बेचैनी हो रही है, जिन्होंने भारतीय बाजार में बड़ी सेंध लगाई।

यह भी पढ़े | क्या सच में उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फाॅर्स ने अपने कर्मचारियों को दिया फोन से तुरंत कुछ ऐप हटाने का आदेश, जानें वायरल हो रहे मैसेज का सच.

भारतीय बाजार चीन के बाद दुनिया में मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है।

चीन भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार का सबसे बड़ा लाभार्थी है।

यह भी पढ़े | India-China Face-Off in Ladakh: भारतीय सेना के 10 जवानों के अगवा करने की खबरों के बीच चीन ने कहा- हमने नहीं पकड़ा भारत का एक भी जवान.

चीनी उत्पादों और निवेश का बहिष्कार करने के लिए भारत में बढ़ते आह्वानों के बारे में पूछे जाने पर, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा कि संकट की जिम्मेदारी भारत की है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह दोहराना चाहूंगा कि गलवान घाटी में गंभीर स्थिति के बारे में, सही और गलत बहुत स्पष्ट है और पूरी जिम्मेदारी भारतीय पक्ष की है।’’

बुधवार को, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की और दोनों पक्षों ने जितनी जल्दी हो सके, तनाव कम करने पर सहमति व्यक्त की ।

बातचीत के दौरान, जयशंकर ने गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़पों पर कड़े शब्दों में भारत का विरोध जताया और कहा कि अप्रत्याशित घटनाक्रम का द्विपक्षीय संबंधों पर ‘‘गंभीर प्रभाव ’’पड़ेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू