विदेश की खबरें | चीन ने बड़े युद्धपोत के लिए ‘प्रोटोटाइप’ परमाणु रिएक्टर का निर्माण किया: विश्लेषण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह एक स्पष्ट संकेत है कि चीन अपना पहला परमाणु ऊर्जा चालित विमानवाहक पोत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यह एक स्पष्ट संकेत है कि चीन अपना पहला परमाणु ऊर्जा चालित विमानवाहक पोत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

चीन की नौसेना पहले से ही संख्याबल के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी नौसेना है, और यह तेजी से आधुनिक हो रही है।

वाशिंगटन डीसी में स्थित ‘कार्नेगी एंडोवमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस’ के सीनियर फेलो टोंग झाओ ने कहा, “परमाणु ऊर्जा चालित विमानवाहक पोत के दम पर चीन नौसेना की शक्तियों के मामले में प्रथम श्रेणी के देशों में शुमार हो जाएगी, जिसमें फिलहाल अमेरिका और फ्रांस मौजूद हैं।”

कैलिफोर्निया में स्थित ‘मिडलबरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज’ के शोधकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत के लेशान शहर के निकट एक पर्वतीय स्थल की पड़ताल करते समय इस निष्कर्ष पर पहुंचे। उन्हें संदेह था कि चीन हथियारों के लिए प्लूटोनियम या ट्रिटियम का उत्पादन करने के सिलसिले में एक रिएक्टर का निर्माण कर रहा है।

हालांकि वे इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि चीन एक बड़े युद्धपोत के लिए ‘प्रोटोटाइप रिएक्टर’ बना रहा है। लेशान में इस परियोजना को ‘लोंगवेई’ या ‘ड्रैगन माइट’ परियोजना कहा गया है और एसोसिएटेड प्रेस को मिले दस्तावेजों में इसका जिक्र परमाणु ऊर्जा विकास परियोजना के रूप में किया गया है।

न तो चीन के रक्षा मंत्रालय और न ही विदेश मंत्रालय ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया दी है। उपग्रह से मिलीं तस्वीरों और सार्वजनिक दस्तावेजों ने संभावित परियोजना के बारे में जानकारी मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\