विदेश की खबरें | चीन ने भूकंप में हजारों मकानों के नष्ट होने के बाद अस्थायी आवास इकाइयों का निर्माण शुरू किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन में आये भूकंप से 14 हजार से अधिक मकान नष्ट हो गये और कम से कम 135 लोगों की मौत हो गई है।
चीन में आये भूकंप से 14 हजार से अधिक मकान नष्ट हो गये और कम से कम 135 लोगों की मौत हो गई है।
खबरों के अनुसार भूस्खलन से प्रभावित दो गांवों में बाढ़ आने से 12 लोग लापता हैं।
सरकारी मीडिया की खबरों में कहा गया है कि भूकंप से प्रभावित लोगों के रहने के लिए एक कमरे वाली अस्थायी आवास इकाइयों का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
सोमवार रात को आए भूकंप में कई मकान मलबे में तब्दील हो गए हैं। भूकंप में 900 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अधिकतर हताहत गांसू प्रांत से हैं जबकि शेष पास के किंघाई प्रांत से हैं।
भूकंप से मची तबाही के बाद अब उन पीड़ितों के लिए ठंड चुनौती बन गई, जो अस्थायी शिविरों में शरण लिए हुए हैं।
गांसू में अधिकारियों ने कहा कि उनका खोज और बचाव प्रयास मंगलवार दोपहर तक पूरा हो गया था। प्रांत में मरने वालों की संख्या 113 पर स्थिर है।
चीन के ज्यादातर भूकंप प्रभावित इलाके देश के पश्चिमी भाग में आते हैं, जिनमें गांसू, किंघई, सिचुआन और युन्नान प्रांत, के साथ ही शिनजियांग क्षेत्र और तिब्बत शामिल हैं।
पिछले नौ वर्षों में आया यह सबसे जबरदस्त भूकंप था।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2023 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

