एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | चीन ने 11 अमेरिकी नेताओं, संगठनों के प्रमुखों पर प्रतिबंध लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हालांकि, प्रतिबंध के बारे में यह नहीं बताया गया है कि ये किस तरह के होंगे।

विदेश की खबरें | चीन ने 11 अमेरिकी नेताओं, संगठनों के प्रमुखों पर प्रतिबंध लगाया

हालांकि, प्रतिबंध के बारे में यह नहीं बताया गया है कि ये किस तरह के होंगे।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने सोमवार को कहा कि इन 11 नेताओं एवं संगठन प्रमुखों ने हांगकांग से जुड़े मुद्दों पर गलत गतिविधियां की।

यह भी पढ़े | Pakistan में भारी बारिश से 64 लोगों की मौत.

उल्लेखनीय है चीन ने पिछले महीने अर्द्ध-स्वायत्त चीनी शहर हांगकांग में अपने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को थोपे जाने के बाद विरोध की आवाज दबाने के लिये कार्रवाई की थी।

चीन के विदेश मंत्रालय ने जितने अमेरिकी नेताओं एवं संगठन प्रमुखों पर प्रतिबंध लगाया है, उनकी संख्या हांगकांग और चीन के उन अधिकारियों के बराबर है जिन पर अमेरिका ने पिछले हफ्ते कार्रवाई करते हुए प्रतिबंध लगाया था।

यह भी पढ़े | Firing In Washington: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में फायरिंग, 1 शख्स की मौत, 9 घायल.

इस बीच, चीन ने प्रमुख स्वतंत्र मीडिया उद्योगपति जिम्मी लाई को गिरफ्तार कर और प्रकाशक के मुख्यालय में छापा मार कर सोमवार को इस तरह के दबाव के आगे नहीं झुकने की अपनी दृढ़ता प्रदर्शित की।

चीन के विदेश मंत्रालय ने प्रतिबंधित किये गये अन्य अमेरिकी नेताओं के नाम सीनेटर जोश हावले और टॉम कॉटन तथा हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के सदस्य क्रिस स्मिथ बताये हैं। इसके अलावा नेशनल इंडोवमेंट फॉर डेमोक्रेसी और फ्रीडम हाउस सहित अन्य संगठनों के प्रमुखों के नाम भी प्रतिबंध सूची में शामिल हैं।

बीजिंग ने पिछले महीने रूबियो, क्रूज और स्मिथ पर यात्रा प्रतिबंध लगाया था। दरअसल, अमेरिका ने घोषणा की थी कि वह चीन के उत्तरी पश्चिमी क्षेत्र शिंजियांग में मुसलमानों के खिलाफ की गई कार्रवाई से संबद्ध चीनी अधिकारियों के खिलाफ इसी तरह के कदम उठाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2020 06:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).