जरुरी जानकारी | चीन ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अनुमति दी, पर भारत के लिए हवाई सेवा अब भी अधर में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चीन ने दो साल के प्रतिबंध के बाद अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अनुमति देना शुरू कर दिया है। कोविड-19 महामारी के कारण चीन ने दो साल पहले अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया था। हालांकि, चीन ने पिछले महीने भारतीय पेशेवरों और उनके परिवारों के लिए वीजा प्रतिबंध हटा लिया है, लेकिन उसने भारत के लिए हवाई सेवाओं को फिर से शुरू करने का कोई संकेत नहीं दिया है।

बीजिंग, पांच जुलाई चीन ने दो साल के प्रतिबंध के बाद अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अनुमति देना शुरू कर दिया है। कोविड-19 महामारी के कारण चीन ने दो साल पहले अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया था। हालांकि, चीन ने पिछले महीने भारतीय पेशेवरों और उनके परिवारों के लिए वीजा प्रतिबंध हटा लिया है, लेकिन उसने भारत के लिए हवाई सेवाओं को फिर से शुरू करने का कोई संकेत नहीं दिया है।

सरकारी मीडिया की खबरों में कहा गया है कि चीन ने दूसरे देशों से आने वाले लोगों के लिए निर्धारित होटलों में पृथकवास की अवधि को घटाकर सात दिन कर दिया है। साथ ही वह इस प्रक्रिया को और सुसंगत करने का प्रयास कर रहा है।

चीन के सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फैसले से चीन को जोड़ने वाली उड़ानों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। विशेषरूप से अमेरिका को जोड़ने वाली उड़ानों की संख्या काफी बढ़ गई है। इसके अलावा चीन से दूसरे देश जाने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस सप्ताह की शुरुआत में 2,025 यात्री उड़ानें फिर से शुरू होने वाली हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि नवंबर, 2020 से चीन और भारत के बीच कोई नियमित उड़ान नहीं है और दोनों देशों के बीच अभी तक कोई उड़ान अधिसूचित नहीं हुई है।

चीन ने पिछले महीने विभिन्न चीनी शहरों में काम करने वाले ऐसे भारतीयों जो दो साल से भारत में ही फंसे हुए हैं, के लिए दो साल के वीजा प्रतिबंध को हटा दिया है। लेकिन इन पेशेवरों के लिए चीन जाना काफी मुश्किल है, क्योंकि अभी दोनों देशों के बीच किसी उड़ान का परिचालन नहीं हो रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड