देश की खबरें | राजस्थान में सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ी, माउंट आबू में तापमान जमाव बिंदू पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के कुछ स्थानों पर रविवार को ठंडी हवा चलने और अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण दिन में भी ठिठुरन महसूस की गई।
जयपुर, 31 दिसंबर राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के कुछ स्थानों पर रविवार को ठंडी हवा चलने और अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण दिन में भी ठिठुरन महसूस की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
इसके अनुसार, पूर्वी राजस्थान के पिलानी में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर में 17.2 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 18.4 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 19.6 डिग्री सेल्सियस, सवाई माधोपुर में 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, पश्चिमी राजस्थान के हनुमानगढ़ के संगरिया में 11.9 डिग्री, गंगानगर में 13.9 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 18.1 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 19.7 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से लेकर 9.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं, राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने राज्य में घने कोहरे का दौर आगामी 3-4 दिनों तक जारी रहने की संभावना जताई है।
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आगामी 48 घंटे में राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं अति घना कोहरा (दृश्यता 200 मीटर से कम) दर्ज होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि घने कोहरे के प्रभाव से दिन का अधिकतम तापमान औसत से 3-6 डिग्री तक नीचे दर्ज होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि राज्य में आगामी 5-6 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क बना रह सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2023 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

