देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में सर्द मौसम जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में मंगलवार को सर्द मौसम का सितम जारी रहा।
चंडीगढ़, 14 फरवरी पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में मंगलवार को सर्द मौसम का सितम जारी रहा।
मौसम विज्ञान विभाग ने एक रिपोर्ट में बताया पंजाब में बठिंडा का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम पर पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उसके अनुसार अमृतसर में 6.6 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 9.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 9.2 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 7.1 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में सात डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में आठ डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
विभाग के मुातबिक पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस एवं हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
उसने बताया कि करनाल में 6.8 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 8.5 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 8.8 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 9.3 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में सात डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2023 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

