एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के भदोही में बच्चे का शव बरामद, एक आंख गायब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की जांच की जा रही है।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के भदोही में बच्चे का शव बरामद, एक आंख गायब

पुलिस ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की जांच की जा रही है।

हरीपट्टी निवासी हंसराज गौड़ ने पुलिस को एक तहरीर देकर बताया की उसका चार महीने का लड़का मानव गौड़ कमरे में बिस्तर पर मृत पाया गया है और उसकी बांयी आंख निकाली गई है।

गौड़ ने पुलिस को बताया कि उसके बच्चे की पीठ पर लाल निशान भी है और इसके साथ ही मौत की वजह जानने के लिये शव का पोस्टमार्टम कराने के लिये भी कहा है।

शहर कोतवाली के मोढ़ चौकी प्रभारी कृष्ण बिहारी गिरी ने बताया की चार माह के मानव को उसकी मां ने दूध पिलाकर बाहर से कमरा बंद कर दिया और बाहर परिजनों के साथ बैठी थी।

उन्होंने बताया कि लगभग आधा घंटा बाद जब उसने कमरे को खोला तो हैरान रह गई कि उसका बच्चा मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ा था और उसकी बांयी आंख गायब थी तथा पीठ पर गहरे लाल निशान पाए गए।

उन्होंने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है, उन्होंने बताया मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगा फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2022 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).