एजेंसी न्यूज

आकाशवाणी पर बच्चों की कहानी रस्किन बांड की जुबानी

आकाशवाणी की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘बॉंडिंग ओवर द रेडियो’ नामक यह सीरिज कल से शुरू हो रही है और आकाशवाणी के सभी मंचों (चैनलों, एफएम, यू्ट्यूब आदि) पर उपलब्ध होगी।

आकाशवाणी पर बच्चों की कहानी रस्किन बांड की जुबानी
जमात

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल लॉकडाउन के दौरान अपने श्रोताओं को व्यस्त रखने और उनका मनोरंजन करने के लक्ष्य से आकाशवाणी कल, एक मई से लेखक रस्किन बांड की कहानियां उन्हीं की जुबानी सुनवाएगी।

आकाशवाणी की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘बॉंडिंग ओवर द रेडियो’ नामक यह सीरिज कल से शुरू हो रही है और आकाशवाणी के सभी मंचों (चैनलों, एफएम, यू्ट्यूब आदि) पर उपलब्ध होगी।

शुरुआत में यह सीरिज 15 दिन के लिए प्रसारित होगी।

लेखक रोज सुबह-शाम अपने श्रोताओं को कहानियां सुनाएंगे जिनमें आत्मकथा, भूतों और परियों की कहानी, आवासीय स्कूलों, जानवरों और परिवार से जुड़ी तमाम कहानियां होंगी जिन्हें लेखक स्वयं आकाशवाणी पर प्रसारण के लिए चुनेंगे।

इन कहानियों को वह मसूरी स्थित अपने कॉटेज से टेलीफोन पर रिकॉर्ड करेंगे।

इन कहानियों का प्रसारण रोक सुबह सात बजकर 10 मिनट और रात 10 बजकर 10 मिनट पर प्रसार भारती के मोबाइल ऐप न्यूजऑनएयर (NewsOnAir) तथा एफएम गोल्ड, इन्द्रप्रस्थ और एआईआर लाइव न्यूज 24*7 पर उपलब्ध होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).