देश की खबरें | दिल्ली की झुग्गी-बस्तियों के बच्चों, युवाओं ने ‘प्रधानमंत्री क्रॉस कंट्री रेस’ में हिस्सा लिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा रविवार को दिल्ली में आयोजित ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रॉस कंट्री रेस’ में राष्ट्रीय राजधानी की झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले हजारों बच्चों और युवाओं ने हिस्सा लिया।
नयी दिल्ली, 18 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा रविवार को दिल्ली में आयोजित ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रॉस कंट्री रेस’ में राष्ट्रीय राजधानी की झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले हजारों बच्चों और युवाओं ने हिस्सा लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जा रहा है और इसी कड़ी में आयोजित इस दौड़ को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ध्यानचंद स्टेडियम में हरी झंडी दिखाई।
शाह ने कहा कि इस दौड़ का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को राष्ट्रीय जीवन की मुख्यधारा में लाने के प्रधानमंत्री के लक्ष्य को प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ यह दौड़ बच्चों को खेल से जोड़ेगी और उनका आत्मविश्वास बढ़ाएगी।
भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि इस दौड़ से शहर की झुग्गी बस्तियों और अनधिकृत कॉलोनियों में प्रतिभा सामने आयी है।
भाजपा की दिल्ली इकाई ने एक बयान में कहा कि शहर के सभी हिस्सों से लगभग 10,000 बच्चों और युवाओं ने दौड़ में हिस्सा लिया, जिनमें से 32 को पुरस्कार दिए गए।
‘क्रॉस कंट्री रेस’ को चार आयु समूहों में विभाजित किया गया था, जिसमें 10-15 वर्ष के आयु वर्ग के लड़के और लड़कियां शामिल थे, जिन्होंने 2.5 किलोमीटर वर्ग में भाग लिया।
ढाई किलोमीटर दौड़ की एक अन्य श्रेणी सभी आयु समूहों के लिए खुली थी। पांच किमी की दौड़ 16-20 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए थी।
सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट, सर्टिफिकेट और मेडल दिए गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)