एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में चिकनगुनिया, मलेरिया के मामले पांच साल में रिकॉर्ड स्तर पर, डेंगू में कमी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पिछले पांच वर्षों में चिकनगुनिया और मलेरिया के मामलों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है, जबकि डेंगू के मामलों में कमी आई है।

देश की खबरें | दिल्ली में चिकनगुनिया, मलेरिया के मामले पांच साल में रिकॉर्ड स्तर पर, डेंगू में कमी

नयी दिल्ली, 11 नवंबर आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पिछले पांच वर्षों में चिकनगुनिया और मलेरिया के मामलों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है, जबकि डेंगू के मामलों में कमी आई है।

इस साल नौ नवंबर तक शहर में मलेरिया के 728 और चिकनगुनिया के 172 मामले सामने आए थे।

वर्ष 2020 में मलेरिया के 228 मामले, 2021 में 167 मामले, 2022 में 263 मामले और 2023 में 426 मामले सामने आए।

मच्छर जनित बीमारियों पर दिल्ली नगर निगम की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार, इन मामलों में नौ नवंबर से पहले वाले सप्ताह में दर्ज किए गए 19 मामले भी शामिल हैं।

चिकनगुनिया के मामलों की संख्या 2020 में 111 थी, 2021 में 89 मामले, 2022 में 48 और 2023 में 65 मामले थे। इस साल नौ नवंबर तक चिकनगुनिया के मामलों की संख्या 172 थी।

इस बीच, 2024 में दिल्ली में डेंगू के 4,533 मामले सामने आए, जिनमें नवंबर में 472 मामले शामिल हैं। इसकी तुलना में, 2023 में डेंगू के 9,266 मामले सामने आए।

पिछले महीने से डेंगू के मामलों की संख्या में तेजी से गिरावट आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2024 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).