देश की खबरें | 'चीफ, आपने वास्तव में इसे अपने तरीके से किया', सीजेआई चंद्रचूड़ के उत्तराधिकारी ने विदाई में कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के अगले प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना ने शुक्रवार को सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ की उनके “उल्लेखनीय” योगदान के लिए सराहना की और कहा कि उन्होंने शीर्ष अदालत को बेहतर बनाने के मिशन पर काम किया और इसे सभी के लिये सुलभ “समावेशिता का अभयारण्य” बनाने के अपने लक्ष्य का पीछा किया।
नयी दिल्ली, आठ नवंबर भारत के अगले प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना ने शुक्रवार को सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ की उनके “उल्लेखनीय” योगदान के लिए सराहना की और कहा कि उन्होंने शीर्ष अदालत को बेहतर बनाने के मिशन पर काम किया और इसे सभी के लिये सुलभ “समावेशिता का अभयारण्य” बनाने के अपने लक्ष्य का पीछा किया।
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) द्वारा न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ के लिए आयोजित विदाई समारोह में न्यायमूर्ति खन्ना ने भावनात्मक भाषण में कहा कि उनके पद से हटने से उच्चतम न्यायालय में एक “खालीपन” आ जाएगा।
न्यायमूर्ति खन्ना ने कहा, “जब न्याय के जंगल में एक विशाल पेड़ पीछे हटता है, तो पक्षी अपने गीत बंद कर देते हैं, और हवा अलग तरह से चलने लगती है। अन्य पेड़ खाली जगह को भरने के लिए अपनी जगह बदलते और समायोजित करते हैं। लेकिन जंगल फिर कभी वैसा नहीं रहेगा।”
उन्होंने कहा, “सोमवार से हम इस बदलाव को गहराई से महसूस करेंगे, इस न्यायालय के बलुआ पत्थर के स्तंभों में एक खालीपन गूंजेगा, बार और बेंच के सदस्यों के दिलों में एक शांत प्रतिध्वनि होगी।”
उन्होंने प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ के एक विद्वान और विधिवेत्ता होने के गुणों पर प्रकाश डाला, जिन्होंने “महत्वपूर्ण” निर्णय सुनाते समय अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन को बहुत संतुलित तरीके से साधा।
अगले प्रधान न्यायाधीश खन्ना ने कहा, “संवैधानिक पीठ के 38 फैसले, जिनमें से दो आज सुनाए गए। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जो कभी नहीं टूटेगा।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)