देश की खबरें | मुख्य सचिव ने की पंजाब के बाढ़-प्रभावित इलाकों में बचाव कार्यों की समीक्षा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने सोमवार को प्रशासनिक सचिवों और सभी उपायुक्तों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक करके राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की।
चंडीगढ़, 17 जुलाई पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने सोमवार को प्रशासनिक सचिवों और सभी उपायुक्तों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक करके राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की।
इस बीच, राज्य में हाल ही में हुई तेज बारिश से तीन और लोगों की जान चली गई, जिससे भारी बारिश से संबंधित घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई। भारी बारिश के कारण कई जिले बाढ़ से जलमग्न हो गए। बाढ़ से प्रभावित इलाकों से अबतक 26,250 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा चुका है।
वहीं, पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोमवार को राज्य में बाढ़ से प्रभावित सरकारी विद्यालयों की मरम्मत के लिए 27.7 करोड़ रुपये का अनुदान जारी किया।
आधिकारिक बयान के अनुसार, हर विद्यालय को 5,000 से 30,000 रुपये की राशि मिलेगी, जिससे विद्यालयों की प्रबंधन समिति तथा इसके प्रमुख रखरखाव, सफाई, रंग और अन्य मरम्मत का कार्य करा सकेंगे।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि 18 जिलों के 1,422 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और इन इलाकों में 168 बचाव शिविर चल रहे हैं।
प्रवक्ता के अनुसार, राज्य कृषि विभाग ने प्रभावित किसानों के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)