माता वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य पुजारी का निधन, उपराज्यपाल ने शोक व्यक्त किया
जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य पुजारी अमीर चंद का शनिवार को उनके आवास पर निधन हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
जम्मू, 21 मई : जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर (Mata Vaishno Devi Temple) के मुख्य पुजारी अमीर चंद का शनिवार को उनके आवास पर निधन हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
अधिकारियों ने कहा कि 85 वर्षीय ‘प्रथम पुजारी’ की उनके कटरा स्थित आवास पर दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई तथा उनका अंतिम संस्कार आज दिन में बालगंगा में किया जाएगा. उपराज्यपाल एवं श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एमएमवीडीएसबी) के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने पुजारी के निधन पर दुख व्यक्त किया. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
उपराज्यपाल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘माता वैष्णो देवी जी के मुख्य पुजारी श्री अमीर चंद जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है. मैं उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. शोक संतप्त परिवार और अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. ओम शांति.’’
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2022 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

