देश की खबरें | फोन टैपिंग मामले में मुख्यमंत्री के ओएसडी को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने तलब किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने फोन टैपिंग मामले में पूछताछ के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा को 10 अक्टूबर को तलब किया है।

जयपुर, नौ अक्टूबर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने फोन टैपिंग मामले में पूछताछ के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा को 10 अक्टूबर को तलब किया है।

इसके साथ ही दिल्ली उच्च न्यायालय 11 अक्टूबर को अपराध शाखा की उस अर्जी पर सुनवाई करेगा जिसमें शर्मा के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने वाले अंतरिम आदेश को रद्द करने की मांग की गई है।

चुनाव आचार संहिता लागू होने के तुरंत बाद सोमवार को शर्मा को अपराध शाखा से नोटिस मिला।

हाल ही में लोकेश शर्मा को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वॉर रूम का सह-अध्यक्ष बनाया गया था।

वह बीकानेर पश्चिम से कांग्रेस का टिकट भी मांग रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने 25 मार्च 2021 को केंद्रीय मंत्री एवं जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत की शिकायत पर आपराधिक साजिश, आपराधिक विश्वासघात और गैरकानूनी तरीके से टेलीग्राफिक सिग्नल (टेलीफोन पर बातचीत) को रोकने के आरोप में लोकेश शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

शर्मा ने प्राथमिकी को रद्द करने की मांग करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद न्यायालय ने तीन जून 2021 को शर्मा के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी थी।

शर्मा अब तक चार बार अपराध शाखा के सामने पेश हो चुके हैं।

इस साल मार्च में अपराध शाखा ने उनसे करीब नौ घंटे तक पूछताछ भी की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट