देश की खबरें | सोने की तस्करी के मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय की जांच होनी चाहिए: चेन्निथला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने रविवार को कहा कि सोने की तस्करी के सनसनीखेज मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय की भूमिका की जांच होनी चाहिए और पिनराई विजयन से पूछताछ होनी चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, 19 जुलाई वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने रविवार को कहा कि सोने की तस्करी के सनसनीखेज मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय की भूमिका की जांच होनी चाहिए और पिनराई विजयन से पूछताछ होनी चाहिए।

चेन्निथला ने कहा, “तस्करी के मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय की भूमिका की जांच करने का समय आ गया है और अब मुख्यमंत्री से भी पूछताछ की जानी चाहिए।”

यह भी पढ़े | शरद पवार का मोदी सरकार पर तंज, कहा- कुछ लोग सोचते हैं राम मंदिर बनाने से कोरोना वायरस का होगा अंत.

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यहां संवाददाताओं से कहा कि सोने की तस्करी के मामले में मुख्य आरोपी के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय के उच्च अधिकारियों के शामिल होने की खबरें सामने आने के बाद कार्यालय की अक्षमता और यहां फैला भ्रष्टाचार उजागर हो गया है।

विजयन के कुशल प्रशासक होने के वामपंथी दलों के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए चेन्निथला ने कहा कि यदि ऐसा होता तो उनके कार्यालय ने तस्करों को प्रश्रय नहीं दिया होता।

यह भी पढ़े | एनसीपी प्रमुख शरद पवार का तंज, कहा- कुछ लोगों को लगता है कि राम मंदिर बनने से कोरोना वायरस चला जाएगा: 19 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यहां स्थित हवाई अड्डे पर 15 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया गया था जो उस सामान में रखा था जिस पर संयुक्त अरब अमीरात के एक राजनयिक का नाम लिखा था।

इस मामले की जांच सीमा शुल्क विभाग और राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\