देश की खबरें | मुख्यमंत्री योगी ने हनुमानगढ़ी में लगाई हाजिरी, श्रीरामलला का दर्शन-पूजन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर रामनगरी अयोध्या पहुंचे और हनुमानगढ़ी में “संकट मोचन” के चरणों में हाजिरी लगाई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अयोध्या, 10 मई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर रामनगरी अयोध्या पहुंचे और हनुमानगढ़ी में “संकट मोचन” के चरणों में हाजिरी लगाई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने संतों से भी मुलाकात की और श्रीरामलला की पूजा-अर्चना की।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक रामकथा पार्क स्थित हैलीपेड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

रामकथा पार्क से योगी सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने रामभक्त संकटमोचन हनुमान के दरबार में हाजिरी लगाई और प्रदेश के कल्याण की कामना की।

उन्होंने दर्शन-पूजन के उपरांत निकलते समय आमजन का अभिवादन भी स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में संतों से भी मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।

इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे और श्रीरामलला के चरणों में शीश झुकाया। मुख्यमंत्री ने यहां विधिवत दर्शन-पूजन भी किया। इसके बाद उन्होंने राम मंदिर निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया, यहां चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को यहां चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\