देश की खबरें | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

लखनऊ, 29 मई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

योगी ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद करता है।

उप्र विधानसभा परिसर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर योगी आदित्यनाथ ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

चौधरी चरण सिंह के उल्लेखनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा, "यह उत्तर प्रदेश का सौभाग्य है कि यहां के लोगों को लंबे समय तक चौधरी साहब का मार्गदर्शन और नेतृत्व मिला। राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने भूमि सुधार, शासन की शुचिता और ग्रामीण विकास में पारदर्शिता के लिए कई महत्वपूर्ण पहल कीं, जिनका प्रभाव आज भी गांवों और समाज के सभी वर्गों में महसूस किया जाता है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंह ने प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री, गृह और वित्त मंत्रालय के दायित्व को भी बखूबी निभाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले 11 वर्षों से चौधरी चरण सिंह के सपनों को साकार करने के लिए ग्रामीण विकास और किसानों के उत्थान के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जयवीर सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल और मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह मौजूद थे।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने अपने “एक्स” खाते पर एक पोस्ट के जरिये स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न दिवंगत चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा “देश की समृद्धि का रास्ता गांव के खेत एवं खलिहानों से होकर जाता है। चौधरी चरण सिंह समृद्ध गांव और सशक्त किसान के लिए आजीवन समर्पित रहे।”

योगी ने कहा “डबल इंजन की सरकार उनके दिखाये मार्ग पर सतत आगे बढ़ रही है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू