देश की खबरें | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू नदी पर कमरिया घाट सेतु का उद्घाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को सरयू नदी पर डेढ़ किलोमीटर लंबे कमरियाघाट सेतु का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी लोगों को बांटती है।

गोरखपुर, 18 अगस्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को सरयू नदी पर डेढ़ किलोमीटर लंबे कमरियाघाट सेतु का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी लोगों को बांटती है।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सपा की ओर इशारा करते हुए कहा, “वे लोगों को बांटते हैं, यही वजह है कि वे कमरियाघाट सेतु के खिलाफ थे और हम लोगों को एकजुट करते हैं इसलिए हमने इस सेतु का निर्माण किया।”

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब लोग कमरियाघाट सेतु के निर्माण को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, तो समाजवादी पार्टी की सरकार ने इस प्रदर्शन का दमन करने के लिए बल प्रयोग किया, लेकिन सरयू मैया की कृपा से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने उस समय संसद में इस मुद्दे को उठाया था कि गोरखपुर का दक्षिणी हिस्सा विकास से कोसों दूर है और इस सेतु का निर्माण आवश्यक है।

इस सेतु का निर्माण 193.97 करोड़ रुपये से अधिक के बजट से किया गया है और यह 1412.31 मीटर लंबा है। क्षेत्र के लोग कई वर्षों से इस सेतु के निर्माण की मांग कर रहे थे और 2013 में उन्होंने जल सत्याग्रह तक किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने जनकपुर को अयोध्या से जोड़ने वाले मार्ग की उपेक्षा की और हमारी सरकार इन्हें जोड़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की इच्छा है कि किसान प्राकृतिक खेती करें क्योंकि इससे उत्पादन बढ़कर चार गुना हो सकता है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘हम कमरियाघाट के आसपास का क्षेत्र प्राकृतिक खेती, सब्जियों और दुग्ध उत्पाद के केंद्र के तौर पर विकसित करना चाहते हैं। इस सेतु से लोगों के जीवन में समृद्धि आएगी।’’

सं राजेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट