देश की खबरें | मुख्यमंत्री ने हिंसा प्रभावित गंडाटविसा का किया दौरा, 239.10 करोड़ रू के पैकेज की घोषणा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने हिंसा प्रभावित गंडाटविसा उपखंड के विकास के लिए रविवार को 239.10 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की।
अगरतला, चार अगस्त त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने हिंसा प्रभावित गंडाटविसा उपखंड के विकास के लिए रविवार को 239.10 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की।
गंडाटविसा में 12 जुलाई को एक कॉलेज छात्र की मौत के बाद दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस हिंसा के फलस्वरूप 145 परिवार बेघर हो गये थे।
मुख्य सचिव जे के सिन्हा एवं पुलिस महानिदेशक अमिताभ रंजन के साथ साहा ने राहत शिविरों का दौरा किया एवं प्रभावित लोगों से बातचीत की। इन शिविरों में बेघर परिवारों को ठहराया गया है।
मुख्यमंत्री कॉलेज छात्र परमेश्वर रियांग के घर भी गये। उसी की मौत के बाद हिंसक झड़प हुई थी।
साहा ने कहा,‘‘जब से गंडाटविसा में हिंसा भड़की है, तब से मैं स्थिति पर नजर रख रहा हूं, लेकिन अगरतला से वास्तविक स्थिति का आकलन नहीं किया जा सका। इसलिए, मैं हिंसा से हुई तबाही को देखने के लिए यहां आया हूं।’’
उन्होंने कहा कि सरकार ने रियांग के परिवार को पहले दी गयी छह लाख रुपये की सहायता के अलावा चार लाख रुपये और देने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘जो चला गया उसे हम वापस तो ला नहीं सकते, लेकिन सरकार उसके परिवार को राहत और सांत्वना देने की पूरी कोशिश करेगी। हम भविष्य में भी परिवार की मदद करते रहेंगे।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेघर परिवारों को वित्तीय सहायता दी गई है तथा उन्हें और अधिक लाभ प्रदान किए जाएंगे ताकि वे अपना जीवन नए सिरे से शुरू कर सकें।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में दो और स्थायी सुरक्षा शिविर स्थापित किये जायेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2024 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

