देश की खबरें | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली एम्स में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस से संक्रमित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सोमवार को फेफड़ों में हल्के संक्रमण के चलते परीक्षण के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली/देहरादून, 28 दिसंबर कोरोना वायरस से संक्रमित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सोमवार को फेफड़ों में हल्के संक्रमण के चलते परीक्षण के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।

नयी दिल्ली में सूत्रों ने बताया कि रावत को दोपहर करीब 12:30 बजे एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां खास तौर से कोविड-19 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

सुबह देहरादून में सरकारी अधिकारी ने बताया था कि मुख्यमंत्री को चिकित्सकों की सलाह पर हेलीकॉप्टर से एम्स, दिल्ली भेजा गया है।

हल्का बुखार आने के बाद रावत रविवार देर शाम जांच के लिए यहां सरकारी दून अस्पताल गए थे जहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर लिया था। उनके फेफड़ों में हल्का संक्रमण पाया गया जिसके बाद सुबह उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया गया। मुख्यमंत्री के साथ उनके फीजिशियन डॉ एन. एस. बिष्ट भी दिल्ली गए हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने यहां बताया कि एम्स में मुख्यमंत्री रावत के कुछ जरूरी टेस्ट किए गए हैं।

हालांकि, अधिकारी ने देर शाम बताया कि मुख्यमंत्री रावत का स्वास्थ्य ठीक है और रात में उनके बुखार में भी कमी आई है। उन्होंने कहा, ‘‘उनके फीजियशन डॉ बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य सामान्य है। उनके फेफड़ों में हल्का संक्रमण है।’’

इससे पहले, 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री रावत के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी जिसके बाद उन्होंने खुद को गृहपृथक-वास में रखा था। रावत के साथ उनकी पत्नी और पुत्री भी कोविड-19 से ग्रस्त हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Remaining AAP MPs In Rajya Sabha: राज्यसभा में AAP को बड़ा झटका, 7 सांसदों के जाने के बाद सिर्फ 3 सदस्य बचे

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड