देश की खबरें | मुख्यमंत्री सुक्खू ने गृह मंत्री से 2023 में मानसून के दौरान हुए नुकसान के लिए मुआवजा देने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से 2023 में मानसून के दौरान राज्य को हुए नुकसान के लिए मुआवजा राशि जारी करने का अनुरोध किया।

शिमला, 22 मार्च हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से 2023 में मानसून के दौरान राज्य को हुए नुकसान के लिए मुआवजा राशि जारी करने का अनुरोध किया।

एक बयान के अनुसार, सुक्खू ने कहा कि राज्य ने आपदा के बाद की आवश्यकताओं के मूल्यांकन के तहत वित्तीय सहायता का अनुरोध किया था, लेकिन केंद्र से राहत की राशि अभी तक प्राप्त नहीं हुई है।

सुक्खू ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की।

उन्होंने शाह को बताया कि बारिश के कारण राज्य को भारी नुकसान हुआ है, जिससे पेयजल आपूर्ति, सिंचाई योजनाएं, बुनियादी ढांचा, सड़कें, पुल और राहत एवं पुनर्वास उपाय बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

सुक्खू ने कहा कि राज्य ने अब तक अपने संसाधनों से ही काम चलाया है।

भारी बारिश के कारण 2023 के जुलाई और अगस्त माह में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बाढ़ आई थी और भूस्खलन की कई घटनाएं दर्ज की गई थीं। उस वर्ष मानसून के मौसम में राज्य में लगभग 550 लोगों की मौत हुई थी।

सुक्खू ने शाह से राज्य से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान, शाह ने मुख्यमंत्री को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Special Session of Odisha Assembly: ओडिशा विधानसभा का विशेष सत्र, 30 अप्रैल को लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी पर होगी चर्चा

Bihar Police Viral Video: बिहार पुलिस शर्मसार! दारोगा और महिला कांस्टेबल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड