देश की खबरें | मुख्यमंत्री स्टालिन ने कोविड-19 स्थिति पर चर्चा के लिए विधायक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कोविड-19 के प्रसार में हुई बढ़ोत्तरी से निपटने के उपायों पर विचार-विमर्श करने के लिए विधायक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है। सरकार ने बताया कि इस संबंध में बृहस्पतिवार को यहां एक बैठक होगी।
चेन्नई, 12 मई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कोविड-19 के प्रसार में हुई बढ़ोत्तरी से निपटने के उपायों पर विचार-विमर्श करने के लिए विधायक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है। सरकार ने बताया कि इस संबंध में बृहस्पतिवार को यहां एक बैठक होगी।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया कि स्टालिन की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक तमिलनाडु विधानसभा में पार्टियों के सदन नेताओं के वायरस के बढ़ते प्रसार को रोकने में मदद देने एवं इससे निपटने पर उनके विचार को जानने के लिए है।
मुख्यमंत्री ने उन्हें पत्रों के जरिए मामले पर सरकार को सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञप्ति में कहा गया कि विधायक दलों के नेताओं की बैठक शाम पांच बजे सचिवालय में कॉन्फ्रेंस हॉल में की जाएगी और प्रत्येक विधायक दल की ओर से दो प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
66 विधायकों के साथ मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक के बाद 18 सदस्यों के साथ कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है।
विदुतलई चिरुथइगल कात्ची, भाकपा और माकपा द्रमुक के सहयोगी दल हैं तथा पीएमके और भाजपा अन्नाद्रमुक के साथी हैं।
मनीथनेया मक्कल कात्ची और पुरात्ची भारतम जैसी छोटी पार्टियां क्रमश: द्रमुक और अन्नाद्रमुक के चिह्न पर छह अप्रैल का विधानसभा चुनाव लड़ी थी।
आधिकारिक रूप से उन्हें भले ही सदन में द्रमुक और अन्नाद्रमुक का सदस्य माना जाता है लेकिन वे भी बैठक में हिस्सा ले सकती हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2021 09:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

