देश की खबरें | मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक और दिल्ली की सरकारों ने अधिकारियों को आवश्यक वस्तुओं की अवैध जमाखोरी और उनकी कालाबाजारी पर नकेल कसने के निर्देश दिये हैं।

बेंगलुरु/नयी दिल्ली, 10 मई कर्नाटक और दिल्ली की सरकारों ने अधिकारियों को आवश्यक वस्तुओं की अवैध जमाखोरी और उनकी कालाबाजारी पर नकेल कसने के निर्देश दिये हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शनिवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए जमाखोरों व कालाबाजारी करने वालों के साथ ही फर्जी खबरों पर लगाम लगाने और सांप्रदायिक तनाव भड़काने वालों पर भी कड़ी नजर रखने की जरूरत पर जोर दिया।

सिद्धरमैया ने कहा, “अवैध जमाखोरी व उनकी कालाबाजारी से जुड़ी गतिविधियों पर लगातार निगरानी होनी चाहिए और अनावश्यक रूप से वस्तुओं की कीमत बढ़ाने के प्रयासों को रोका जाना चाहिए।”

उन्होंने सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि वे तब तक रोजाना मीडिया को इस बारे में जानकारी दें जब तक कि मौजूदा संकट पर काबू नहीं पा लिया जाता।

मुख्यमंत्री ने कहा, “सभी उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक उन सभी लोगों की सूची तैयार करें, जो देश और राज्य के सौहार्द को खतरे में डालने, सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने, सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने और देश की सुरक्षा को खतरे में डालने की साजिश रचने के लिए स्थिति का फायदा उठा रहे हैं तथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें।”

बैठक में अधिकारियों को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सांप्रदायिकता फैलाने वालों की सूची को अद्यतन किया जाना चाहिए और उन पर नजर रखी जानी चाहिए।

सिद्धरमैया ने राज्य में फर्जी खबरों पर अंकुश लगाने और इन्हें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू करने की आवश्यकता पर बल दिया।

वहीं, दिल्ली सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी लोगों से आग्रह किया कि वे घबराएं नहीं और जरूरी सामान को जरूरत से ज्यादा न खरीदें।

उन्होंने ‘पीटीआई-’ से कहा, “घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार चौबीसों घंटे काम कर रही है। दिल्ली में सभी जरूरी सामान पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। लोगों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी सामान्य तरीके से जारी रखनी चाहिए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड