देश की खबरें | मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने चीन से जुड़ी टिप्पणी के लिए राहुल की खिंचाई की, कमलनाथ का पलटवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उस टिप्पणी की निंदा की जिसमें उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी सरकार सो रही है, जबकि चीन देश पर हमला करने की योजना बना रहा है।

भोपाल, 17 दिसंबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उस टिप्पणी की निंदा की जिसमें उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी सरकार सो रही है, जबकि चीन देश पर हमला करने की योजना बना रहा है।

चौहान ने कहा कि जब राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे (1984 से 1989 के बीच) तब छोटे देश भारत को डराते थे। इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पलटवार करते हुए शिवराज चौहान से माफी मांगने की मांग की।

शिवराज के बयान के बाद कांग्रेस और भाजपा के नेताओं की बीच जुबानी जंग छिड़ गयी।

चौहान ने ट्वीट में कहा, ‘‘ जब राजीव गांधी जी प्रधानमंत्री थे, तब हमें दुनिया के छोटे-छोटे से देश डराते थे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली, शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। राहुल गांधी जी अनर्गल बातें न करें, अब भारत की ओर कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता है।’’

इससे पहले कटनी में संवाददाताओं से बात करते हुए चौहान ने कहा कि भारत के सैनिकों ने चीनी सेना को करारा जवाब दिया है। उन्होंने गांधी को सलाह दी कि हमारी सेना का अपमान न करें।

उन्होंने कहा कि गांधी को इस तरह से बोलने से पहले 1962 को याद करना चाहिए।

इधर, मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख कमलनाथ ने पलटवार करते हुए कहा, ‘‘ शिवराज सिंह चौहान जी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के संबंध में जिस अशोभनीय का प्रयोग किया है, वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। भारत माता की आन-बान और शान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले राजीव गांधी हमेशा इस देश के आदर्श रहेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान