देश की खबरें | मुख्यमंत्री सावंत ने गोवा के मायेम गांव का जैव विविधता ‘एटलस’ जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को उत्तरी गोवा के मायेम गांव का जैव विविधता ‘एटलस’ जारी किया, जिसे उन्होंने ‘‘भारत में किसी गांव का पहला एटलस’’ करार दिया।

पणजी, 16 अगस्त गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को उत्तरी गोवा के मायेम गांव का जैव विविधता ‘एटलस’ जारी किया, जिसे उन्होंने ‘‘भारत में किसी गांव का पहला एटलस’’ करार दिया।

उन्होंने बिचोलिम तालुका स्थित मायेम गांव के महामाया देवालय मंडप में एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह एटलस मायेम गांव का सामाजिक-सांस्कृतिक इतिहास बताता है , जो 12वीं शताब्दी का है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह भारत का पहला ग्राम एटलस है।’’

सावंत ने युवाओं से गांव की जैव विविधता के संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘चार दशक पहले तक भी ग्रामीण अपने आसपास की जैव विविधता का संरक्षण कर रहे थे। लेकिन, अब उन्होंने इसका संरक्षण करना बंद कर दिया है। युवा पीढ़ी को बीड़ा उठाना चाहिए और जैव विविधता के संरक्षण के लिए कदम उठाने शुरू करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी जैव विविधता धीरे-धीरे नष्ट हो रही है और इसे बचाना हर किसी की जिम्मेदारी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले