देश की खबरें | मुख्यमंत्री रावत ने की राजकीय विद्यालय अंगीकरण कार्यक्रम की शुरूआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे और शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार के लिए कॉरपोरेट क्षेत्र और गैर सरकारी संगठनों की मदद से राजकीय विद्यालय अंगीकरण कार्यक्रम की शुरूआत की।

देहरादून, पांच फरवरी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे और शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार के लिए कॉरपोरेट क्षेत्र और गैर सरकारी संगठनों की मदद से राजकीय विद्यालय अंगीकरण कार्यक्रम की शुरूआत की।

इस कार्यक्रम के तहत पहले चरण में हरिद्वार जिले के 32 स्कूलों में सुविधाएं बेहतर की जाएंगी, जिसके लिए हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनन्द भारद्वाज एवं रिलेक्सो फाउण्डेशन के प्रतिनिधि गंभीर अग्रवाल के मध्य एक समझौता ज्ञापन पर दस्तखत किए गए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि हरिद्वार से प्रारंभ हो रहा यह अभियान सबको गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में निश्चित रूप से मददगार होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की बेहतरी के लिये कार्ययोजना बनायी गयी है, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिये राज्य के प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो अटल आदर्श विद्यालय स्थापित किये जाएंगे।

हरिद्वार के जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिले के कुल 939 सरकारी स्कूलों को विभिन्न कॉरपोरेट समूहों द्वारा अपनाया जाएगा, जिसमें 666 प्राथमिक, 170 उच्च प्राथमिक विद्यालय, 68 माध्यमिक और 35 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूलों के रूप में बदलने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सीएसआर के तहत कॉरपोरेट समूहों को शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट