एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुख्यमंत्री रावत ने हरिद्वार में शाही स्नान के लिए आए साधु संतों पर पुष्पवर्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर कुंभ के पहले शाही स्नान के अवसर पर हरिद्वार में हर की पैड़ी पहुंचे तथा गंगा नदी में डुबकी लगाने के लिए आए साधु—संतों और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की।

देश की खबरें | मुख्यमंत्री रावत ने हरिद्वार में शाही स्नान के लिए आए साधु संतों पर पुष्पवर्षा की

हरिद्वार, 11 मार्च उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर कुंभ के पहले शाही स्नान के अवसर पर हरिद्वार में हर की पैड़ी पहुंचे तथा गंगा नदी में डुबकी लगाने के लिए आए साधु—संतों और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की।

मुख्यमंत्री रावत ने मां गंगा से प्रदेशवासियों की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना भी की। इस अवसर पर श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री का गंगाजली, प्रसाद और चुनरी भेंट कर स्वागत किया।

रावत ने कहा कि आज कुंभ का प्रथम शाही स्नान है जिसे विशेष बनाने के लिए सभी साधु-संतों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालु रात से ही जुटने लगे थे और सुबह तक आम श्रद्धालुओं के स्नान करने के बाद अखाड़े के साधु-संतों का शाही स्नान हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ में जनता के लिए कोई भी रोक-टोक नहीं है और किसी से भी सख्ती नहीं की जाएगी लेकिन उन्होंने जनता से इस दौरान कोविड—19 से बचाव के लिए मास्क पहनने तथा दो गज की दूरी रखने जैसे सभी दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘दिव्य, भव्य और सुरक्षित कुंभ के आयोजन के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2021 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).