देश की खबरें | योगी की जगह किसी 'काबिल' को बनाए मुख्यमंत्री या लगाएं राष्ट्रपति शासन: मायावती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कड़ा हमला करते हुए केंद्र सरकार से राज्य में नेतृत्व परिवर्तन करने या राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, एक अक्टूबर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कड़ा हमला करते हुए केंद्र सरकार से राज्य में नेतृत्व परिवर्तन करने या राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

राज्य सरकार ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में मायावती के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में एक हजार से ज्यादा दलितों की हत्या हुई थी और आज वह सरकार पर उंगली उठा रही हैं।

यह भी पढ़े | पटना के बेउर क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने BJP नेता की गोली मारकर की हत्या, घटनास्थल पर हुई मौत.

मायावती ने संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था और महिलाओं के प्रति अपराधों की बाढ़ के मद्देनजर जो हालात बन गए हैं, उनमें केंद्र सरकार को प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की जगह किसी 'काबिल' व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए और अगर ऐसा संभव ना हो तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के हाथरस और बलरामपुर में कथित रूप से सामूहिक बलात्कार के बाद दो युवतियों की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि ये घटनाएं दिल्ली के निर्भया कांड की याद दिला रही हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में विधानसभा चुनाव का बजा बिगुल, आज से नामांकन का पर्चा दाखिल करने का काम शुरू.

मायावती ने कहा, "मैं योगी आदित्यनाथ से कहना चाहती हूं कि आपने एक महिला के पेट से जन्म लिया है और आपको दूसरों की बहन बेटियों को भी अपनी बहन बेटी समझना चाहिए और अगर आप उनकी हिफाजत नहीं कर पा रहे हैं तो आपको खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि बहन बेटियों पर लगातार हो रहे अत्याचार के बावजूद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार नहीं जाग रही है, लिहाजा उन्होंने सोचा कि इस बारे में केंद्र सरकार को जगाया जाए।

बसपा अध्यक्ष ने कहा, "मेरा सरकार से कहना है कि बेहतर होगा अगर योगी आदित्यनाथ को उनकी असली जगह, यानी गोरखपुर के मठ में बैठा दें। और अगर उन्हें गोरखपुर का मठ भी अच्छा नहीं लग रहा है तो उन्हें अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम सौंप दें। योगी के स्थान पर किसी ऐसे काबिल आदमी को मुख्यमंत्री बनाएं जो देश प्रदेश की जनता को अच्छी कानून व्यवस्था दे सके।''

उन्होंने कहा, " भाजपा हाईकमान अगर यह नहीं कर सकता है तो मेरा यही कहना है कि उत्तर प्रदेश की आबादी पर थोड़ा रहम करें और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा कर कानून व्यवस्था को बेहतर बनाएं। यह मेरी मांग भी है।"

इस बीच, राज्य सरकार के प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने मायावती पर पलटवार करते हुए कहा, ''मायावती जीश् आप अनुसूचित—जाति, अनुसूचित जाति के लोगों की नेता बनती हैं। मगर आप यह भूल गयीं कि आपके कार्यकाल में एक हजार दलितों का खून हुआ था और आज आप हमें लेक्चर दे रही हैं।''

उन्होंने कहा ''आप हम पर एक उंगली उठाएंगी तो आप पर दो उठेंगी। यह आपका राजनीतिक सफर है। यही दृष्टिकोण और यही सिद्धांत है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\