देश की खबरें | गणतंत्र दिवस पर राजभवन में आयोजित जलपान समारोह में शामिल नहीं हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के राजभवन में रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा आयोजित जलपान समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए।

पटना, 26 जनवरी बिहार के राजभवन में रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा आयोजित जलपान समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए।

कुमार गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए सुबह अपने आवास से कुछ किलोमीटर दूर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान पहुंचे थे लेकिन अपराह्न में अपने आवास के ठीक सामने स्थित राजभवन नहीं गए।

जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख के जलपान समारोह में भाग न लेने और ‘‘महादलित टोला’’ में जाने में असमर्थता को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

मुख्यमंत्री के एक करीबी सूत्र ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि 70 वर्षीय नीतीश ‘‘अस्वस्थ’’ हैं और गणतंत्र दिवस परेड के बाद से ही उन्हें थकान महसूस होने लगी थी।

सूत्र ने यह भी दावा किया कि कुमार ‘‘मौसमी बुखार’’ से पीड़ित हैं और उम्मीद है कि कुछ दिन आराम करने के बाद वह ठीक हो जाएंगे।

इस बीच, कैबिनेट सचिवालय विभाग ने एक पत्र जारी किया जिसमें कहा गया कि सोमवार से शुरू होने वाली मुख्यमंत्री की राज्यव्यापी ‘प्रगति यात्रा’ का अगला चरण ‘‘अपरिहार्य कारणों से पुन:निर्धारित किया गया है।’’

उनकी यह यात्रा अब मंगलवार 28 जनवरी को शुरू होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें