देश की खबरें | बिहार विधानसभा में विपक्ष के ‘मुर्दाबाद’ के नारों पर भड़के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को विधानसभा में विपक्षी सदस्यों द्वारा उनके खिलाफ ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाये जाने पर भड़क गए।

पटना, 21 फरवरी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को विधानसभा में विपक्षी सदस्यों द्वारा उनके खिलाफ ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाये जाने पर भड़क गए।

बिहार विधानसभा में आज की कार्यवाही शुरू होने के 30 मिनट के भीतर ही विपक्ष ने एक भाजपा विधायक द्वारा मंगलवार को कथित तौर पर असंसदीय शब्दों का प्रयोग किये जाने के मुद्दे पर उनसे माफी की मांग करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।

कई विपक्षी सदस्य वेषम में आ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सदन अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने सभी से अपनी सीट पर लौटने की अपील की, लेकिन उसे भी अनसुनी कर दिया।

विपक्षी के ‘‘मुख्यमंत्री मुर्दाबाद’’ के नारे पर कुमार अपनी सीट से खड़े हो गये और जमकर भड़ास निकाली।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते रहो। मैं तुम्हें जिंदाबाद कहूंगा। लेकिन याद रखना अगले चुनाव में आप में से ज्यादातर लोग फिर से निर्वाचित नहीं हो पाएंगे। तब आप अपना समय अपने निर्वाचन क्षेत्रों में शोर मचाने में बिता सकते हो।’’

जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ हमारी सरकार ने बहुत कुछ किया है। लेकिन आप लोग जब भी सत्ता में आए गलत काम किए। मैं सब कुछ ठीक करने जा रहा हूं।’’

नीतीश कुमार पिछले माह राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले महागठबंधन से नाता तोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन (राजग) में लौट आए थे।

कुमार ने अपर मुख्य सचिव केके पाठक को हटाने की मांग पर भी आपत्ति जताई। मुख्यमंत्री ने एक दिन पहले आदेश दिया था कि शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व में निर्धारित स्कूल का समय सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे के बजाय सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक किया जाए।

विपक्षी सदस्यों ने दावा किया था कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के. पाठक ने मुख्यमंत्री द्वारा सदन के भीतर दिये गए आश्वासन की अवहेलना की है।

मुख्यमंत्री ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा, ‘‘ आप एक अधिकारी को हटाने की मांग कर रहे हैं। क्या आपको ऐसा करने का अधिकार है? आप सबसे ईमानदार अधिकारी को स्थानांतरित कराना चाहते हैं।’’

नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘ एक बार जब मुझे स्कूल के नये समय के खिलाफ शिकायतें मिलीं तो मैंने इसे तुरंत ठीक करने का निर्देश दिया।’’

कुमार ने सदन को बताया था कि स्कूल की समय अवधि में बदलाव किया जाएगा। इसके एक दिन बाद संशोधित समय की घोषणा करते हुए अधिसूचना जारी की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\